टैली (Tally) क्या है?
टैली (Tally) एक बहुत ही आसान और लोकप्रिय अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर है। इसका उपयोग मुख्य रूप से निम्नलिखित कार्यों के लिए किया जाता है:
- छोटे-बड़े बिज़नेस, कंपनियों और दुकानों के खातों (Accounts) को संभालने के लिए GST और बिलिंग (Billing) के लिए
- स्टॉक और इन्वेंट्री (Inventory) के प्रबंधन के लिए
- बैंक लेन-देन और सैलरी के हिसाब-किताब के लिए
टैली का फुल फॉर्म (Full Form)
Tally = Transaction is a Lenier Line Yard
टैली का इतिहास (History of Tally)
स्थापना: साल 1986 में श्याम सुंदर गोयनका और उनके बेटे भरत गोयनका ने "प्यूट्रॉनिक्स फाइनेंशियल अकाउंटेंट" के रूप में इसकी शुरुआत की।
कारण: श्याम सुंदर गोयनका को अपने टेक्सटाइल और रॉ मटेरियल बिज़नेस के लिए उचित अकाउंटिंग सॉफ्टवेयर नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने अपने 23 वर्षीय बेटे भरत गोयनका (गणित स्नातक) से सॉफ्टवेयर तैयार
पहला संस्करण: पहला वर्ज़न MS-DOS आधारित था, जिसमें केवल बेसिक अकाउंटिंग कार्य होते थे
कंपनी का नामकरण: 1991 में औपचारिक स्थापना हुई और 1999 में कंपनी का नाम बदलकर "Tally Solutions" रखा गया।
टैली के प्रकार / वर्ज़न (Types of Tally)
- Tally Silver (Single User): इसमें एक समय पर केवल एक ही व्यक्ति काम कर सकता है। इसके लिए नेटवर्किंग की आवश्यकता नहीं होती।
- Tally Gold (Multi User): इसमें एक साथ दो या दो से अधिक यूज़र काम कर सकते हैं। इसे चलाने के लिए LAN (Local Area Network) की आवश्यकता होती है।
- Professional Mode: इसका उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इसमें लाइसेंस वैधता समाप्त होने पर इसे रिन्यू या पुनः अपलोड करना पड़ता है।
- Educational Mode – इस Tally में 1 , 2 , 31 तारीख ही काम ली जाती हैं उसके अलावा अन्य किसी भी Date में इस Mode में Entry नहीं की जाती हैं । इसे हर साल Upload नहीं करना होता हैं ।
मुख्य शब्दावली (Important Concepts)
1. लेजर (Ledger)
वित्तीय लेन-देन के रिकॉर्ड रखने के लिए लेजर का उपयोग किया जाता है।
- प्रत्येक लेजर में नाम, उपनाम, समूह और संपर्क विवरण जैसी जानकारी होती है।
- टैली में हर लेजर का नाम यूनिक (Unique) होता है, यानी दो लेजर एक नाम के नहीं हो सकते।
2. लेजर ग्रुप्स (Ledger Groups)
एक ही प्रकार के लेजर के संग्रह को ग्रुप कहते हैं। यह श्रेणी तय करता है कि लेजर आय (Income), खर्च (Expense), संपत्ति (Assets) या दायित्व (Liabilities) है, जिससे प्रॉफिट & लॉस या बैलेंस शीट में उनकी सही स्थिति तय होती है।
3. वाउचर (Voucher)
वाउचर एक दस्तावेज़ या फॉर्म होता है जिसका उपयोग वित्तीय लेन-देन (जैसे पेमेंट, रिसीप्ट, खरीद, बिक्री) को रिकॉर्ड करने के लिए किया जाता है।